उत्तरप्रदेश

पेंशन बनाने के नामपर तहसील में धन उगाही, वीडियो हुआ वायरल!

बलिया(संजय कुमार तिवारी): यूपी सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक महत्वाकांक्षी योजना पेंशन योजन है। सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचना चाहती है उससे पहले योगी सरकार अपराध करने वालो के घरों पर बुलडोजर चला कर बड़े मुहिम के माध्यम से अपराध पर अंकुश लगाने का दावा कर रही है लेकिन बलिया के मॉडल तहसील में कर्मचारी कैसे धनउगाही करते इसका वीडियो वायरल हो गया है। जहां पेंशन का फार्म जमा करते समय आगे की प्रक्रिया के नाम पर गरीब लोगों से प्रति फार्म 100 रुपये घुस लिया जा रहा जिसका वीडियो वायरल है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पूर्व सभासद प्रत्याशी रवि सोनी अपने वार्ड के लगभग 10 लोगो का पेंशन का फार्म भरवा कर मॉडल तहसील में कमरा नम्बर 24 में जमा कराने ले जाते है जहां कर्मचारी द्वारा प्रतिव्यक्ति 100 रुपया लिया जाता है। अब देखना होगा कि इस मामले पर शासन के तरफ से क्या कार्रवाई होती है।

Related posts

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार

गौ तस्कर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ बदमाश!

error: