बिहार

भव्य सेवा शिविर आयोजित

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): श्री राम जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव सेवा समिति द्वारा महावीर स्थान गुरहट्टा चर्च गेट मोड़ पर जदयू नेता राजेश पोद्दार के अध्यक्षता में और जदयू नेता कन्हाई पटेल एवम् शंकर सोनी के मंच संचालन में भव्य सेवा शिविर आयोजित किया गया।

Advertisements
Ad 1

इस सेवा शिविर में श्री हनुमान चालीसा पुस्तक वितरण, पेयजल व्यवस्था, मैंगो शरबत की व्यवस्था, चना गुड़ वितरण, जुलूस में निकले झांकी एवम् श्रद्धालुओं का उचित मार्गदर्शन एवम् जुलूस में निकले तमाम सुन्दर प्रस्तुति पेश करने वाले झांकी के पूजा समिति के अध्यक्षों को शील्ड मेडल देकर धर्म की रक्षा के लिए तलवार भेंटकर प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम गैर राजनीतिक रूप से तमाम दलों के सामूहिक प्रयास से जबरदस्त सफल रहा। और पूजा समिति के अध्यक्षों ने इस व्यवस्था की काफी प्रशंसा की। इस सेवा शिविर को सफल बनाने वाले राजेश पोद्दार, कन्हाई पटेल , शंकर सोनी, मिल्टू जायसवाल, शंकर चौधरी, प्रेम वर्मा, शंकर चंद्रवंशी, शत्रुधन यादव, बबलू सिंह, सन्नी चंद्रवंशी, संजय अलबेला, राजमणि पण्डित, अधिवक्ता रवि गुप्ता, चिकित्सक राजकुमार चौधरी, राजमंती देवी एवम् कृष्णा पटेल ईत्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

लालू प्रसाद जी के 79 वें जन्मदिन पर राजद नेताओं ने मजार पर चादरपोशी कर उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए दुआ मांगी

सेटेलाइट टाउनशिप और भूमि निबंधन पर रोक के विरोध में किसानों का धरना, सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

समर कैंप का हुआ समापन, बच्चों ने प्रस्तुत की रचनात्मक प्रतिभा

error: