बिहार

आदित्य शंकर प्रसाद ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब के सांसद श्री रविशंकर प्रसाद के पुत्र, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेता सह नव बिहार चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य शंकर प्रसाद ने तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेक आशीर्वाद लिया। आदित्य शंकर जी को तख़्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी की ओर से वरीय उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बिहार के पदाधिकारी सह प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरूविंदर सिंह एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

Advertisements
Ad 1

आदित्य शंकर प्रसाद जी ने कहा की गुरु गोबिंद सिंह जी सर्वोच्च ​बलिदान की प्रतिमूर्ति हैं. उन्होंने जहां अपने उपदेशों से लोगों को धर्म का मार्ग दिखाया है, वहीं अपने कर्मों से सर्वोच्च आदर्श स्थापित किया है. धर्म रक्षा के लिए उन्होंने अपने परिवार को कुर्बान कर दिया. उनके चार बेटे धर्म रक्षा के लिए ही शहीद हो गए. ऐसी मिसाल कम ही देखने को मिलती है. गुरु गोबिंद सिंह जी के त्याग एवं बलिदान की अमर गाथा सुनकर हर हिन्दुस्तानी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है।

Related posts

महाशिवरात्रि के दिन पटना में गोलियों की तड़तड़ाहट, स्कॉर्पियो सवार दो दोस्तों पर हमला

महाशिवरात्रि पर राजद परिवार और उनके नेताओं ने शुभकामनायें दिया

पुलिस को कुचलने की कोशिश नाकाम, अन्तरजिला डकैत गिरोह के चार कुख्यात बदमाश गिरफ्तार!

error: