क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, तो दूसरी ओर पति ने पत्नी की कर दी हत्या!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में अपराधियों का कहर लगातार जारी है। आये दिन अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र और आलमगंज थाना क्षेत्र में हत्या से पूरा क्षेत्र में दहशत का महौल कायम हो गया हैं।

पहली घटना जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। जिसको आनन फानन में इलाज के लिए पटना सिटी के अगमकुआं स्थित एनएमसीएच अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही मृतक व्यक्ति की पहचान जुड़ावनपुर निवासी राजीव रंजन के रूप में किया गया है। बताया जाता है कि आपसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Advertisements
Ad 1

वहीं दूसरी घटना आलम गंज थाना क्षेत्र के पीताम्बरा मंदिर स्थित लोहा गोदाम के पास पति पत्नी में हुई विवाद में पति नीरज कुमार ने धारदार चाकू से गला रेत कर अपनी पत्नी रेणु देवी की हत्या कर दी और घटना के बाद पति ने भी चाकू से अपन गला काट लिया। जिससे वो घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस घायल आरोपी पति को इलाज के लिए एनएमसीएच भेजा। बताया जाता है कि गायघाट के लोहा गोदाम के रहने वाले पति पत्नी के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमे पति ने घर के ही रखे धारदार चाकू से अपने पत्नी की गला काट दिया। जिससे पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पति ने भी अपने आप को जख्मी कर लिया। किस कारण से इतनी बड़ी घटना हुई यह अभी तक स्पष्ट नही हो सका है । पुलिस इसे बारीकी से जांच कर रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

Related posts

15 दिवसीय अभिनय नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

3 वर्षीय बच्चे के लिवर कैंसर का सफल जटिल ऑपरेशन, सात घंटे चली हाईटेक सर्जरी से मिली नई जिंदगी

छत से गिरकर 11वीं की छात्रा की मौत : तीन दिन बाद भी गुत्थी बरकरार, पोस्टमार्टम में दुष्कर्म से इनकार…

error: