क्राइम

प्यार कर शादी का धोखा देकर उसके साथ यौन शोषण किया!

.

Advertisements
Ad 1

पूर्णिया(धर्मेंद्र कुमार): कुमारी मां बनी एक प्रेमिका का प्रेमी के साथ पंचायत द्वारा शादी कराया गया. हालांकि इस दौरान लड़का के परिजनों द्वारा लड़की और उनके परिजनों के साथ मारपीट भी की गई. आपको बताये तो पूर्णिया शहर के खजांची हाट थाना के वार्ड नंबर 7 पासवान टोला की है. घटना के बाबत लड़की तुलसी ने कहा कि वह अजय पासवान से पिछले 5 साल से प्यार करती थी. अजय ने शादी का धोखा देकर उसके साथ यौन शोषण किया. जिससे वह गर्भवती हो गई और 4 महीना पहले 25 दिसंबर को एक बेटा को जन्म दिया. इसके बाद उसका प्रेमी अजय शादी करने से ही मुकरने लगा. निवर्तमान पार्षद पोलो पासवान और समाज के लोगों ने पंचायत बैठाई. पंचायत में लड़का और लड़की दोनों से पूछा तो दोनों ने स्वीकार किया कि उन लोगों मे पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है और उसी का यह बच्चा है.. तब पंचायत ने फैसला किया कि दोनों की शादी करा दी जाएगी. पंच के अनुसार समाज के विषहरी मंदिर में दोनों की शादी कराई गई. हर फिल्म की तरह यहां भी लड़का पक्ष खलनायक की भूमिका में नजर आए.. वही लड़का अजय ने भी कहा कि वह लड़की से प्रेम करता था और अब साथ रखेगा . लड़की ने भी कहा कि इसी लड़का के साथ अपना जिंदगी गुजारेंगे. वही लड़की की मां ने कहा कि लड़का के परिजन लड़की को मार देने की धमकी दे रहा है. निवर्तमान वार्ड पार्षद ने कहा कि पहले लड़की और उनके परिजनों द्वारा समाज के लोगों को बरगलाया गया कि यह बच्चा उसे खेत में मिला है. लेकिन अब कह रहा है कि अजय और उसके बीच प्रेम प्रसंग था जिस कारण यह बच्चा हुआ है. तब पंचायत ने दोनों की सहमति से शादी करवा दी..

Related posts

जहानाबाद पुलिस की बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी और टॉप-10 अपराधी शंभू यादव गिरफ्तार!

मारपीट व शराब मामले में वांछित अभियुक्त सहित दो गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

शराब तस्करी के आरोप में पति-पत्नी गिरफ्तार!

error: