बिहार

गोखलापूर हाट के ठेकेदार बने गौरव कुमार छोटू

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के गोखलापूर पंचायत स्थित हाट के ठेकेदार का बुधवार को चयन किया गया। जिसमें समाजसेवी गौरव कुमार उर्फ छोटू को गोखलापूर पंचायत स्थित हाट की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही गौरव कुमार उर्फ छोटू ने हर्ष प्रकट करते हुए बताया कि यह जिम्मेवारी ईमानदारी पूर्वक निभाएंगे। वही सिंचाई अवर प्रमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार के द्वारा गौरव कुमार को पत्र दिया गया। वहीं अवर प्रमंडल पदाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि हाट के नीलामी में गौरव कुमार ने सबसे ज्यादा कीमत लगाई इसलिए गौरव कुमार को गोखलापूर हाथ का ठेकेदार बनाया गया। वहीं गौरव कुमार को हाट का ठेकेदार बनने पर समर्थकों एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर है।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: