क्राइमताजा खबरेंबिहार

व्यक्ति को मारी गोली, अस्पताल में चल रहा इलाज!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में अपराधियों का तांडव जारी है ,ताजा मामला है, पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के नई सड़क स्थित भामाशाह भवन के पास दो अपराधियो ने मिठाई विक्रेता को घेर कर गोली मारी। युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। वही भाग रहे अपराधियो में एक अपराधी लोगो के भीड़ के हत्थे चढ़ गया। जहां लोगो ने अपराधी को जम कर धुनाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों के चंगुल सेअपराधी को छुड़ाया।साथ ही उसे हिरासत में लिया।

पुलिस ने अपराधी के पास से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने घायल युवक की पहचान जमुनापुर मठ का रहने वाला 15 वर्षीय आंसू के रूप में किया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो मे आक्रोश है। लोगो का कहना था कि पुलिस के लापरवाही के कारण चौक थाना क्षेत्र में कई हत्याए और लूट की घटना हुई है और पुलिस आपराधिक घटना को रोकने में नाकाम सावित हो रही है।। अपराधी ने मिठाई व्यवसाय को किस कारण और क्यो गोली मारा है यह अब तक स्पष्ट नही हो सका है। फिलाल पुलिस इस सम्बेदनशील मामले की छान बीन में जुट गई है।

Related posts

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

हिंदी दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल और सात कारतूस बरामद!

error: