ताजा खबरेंबिहार

अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने गुरु दरबार मे टेका मत्था, खुरचन का चखा स्वाद

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): बॉलीबुड के मशहूर अभिनेता व खलनायक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी बुधवार को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे। जहां उन्होंने गुरु दरबार में पहुंच गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया और देश प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर गुरूद्वरा प्रबंधक कमिटी के द्वारा उनको सिरोपा भेंट कर आशीष प्रदान किया गया। वहीं गुरुद्वारा से दर्शन के बाद कचौड़ी गली स्थित प्रसिद्ध खुरचन की दुकान पहुंचे अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने खुरचन का स्वाद चखा। इस मौके पर दुकान के महादेव गुप्ता मौजूद रहे।

बताते चलें की फिल्म अभिनेता आशीष विद्यार्थी का यूट्यूब पर Ashish Vidyarthi Actor Vlogs नाम से ब्लोगिंग चैनल है। जिसके लिए वे देश के अलग अलग हिस्सों में जाकर शूटिंग करते हैं और लोगों को वहां की जानकारी देते हैं। 

Related posts

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 5400 पाउच शैंपू के साथ बाइक सवार गिरफ्तार!

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ