बिहार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 56वीं वाहिनी बथनाहा में किया गया कार्यक्रम

अररिया(रंजीत ठाकुर): एसएसबी मुख्यालय बथनाहा में 8मार्च2022 दिन मंगलवार को 56वीं वाहिनी बथनाहा के जवानों द्वारा कोविड 19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ अमन कुमार द्वारा वाइफ वेलफेयर एशोसियेशन के समस्त महिला सदस्यों को संबोधित करते हुए महिलाओं को थायराइड रोगों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l रोग से बचाव के बारे में भी महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किये।

इसके अलावे 56वीं वाहिनी के महिला जवानों द्वारा सेल्फ डिफेंस का डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया गया । अंत में 56वीं वाहिनी के संदीक्षा प्रेसीडेंट श्रीमति सुमित्रा नाग द्वारा नारी शसक्तीकरण एवं लैंगिक समानता के ऊपर अत्यंत ही महत्वपूर्ण भाषण के माध्यम से समस्त महिलाओं को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर उप-कमांडेंट डॉक्टर अमन कुमार, सहायक कमांडेंट मनिन्द्र नाथ सरकार, महिला बल कर्मियों सहित बहुतायत संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Related posts

क्षमा और आत्मशुद्धि के संकल्प के साथ पर्युषण महापर्व का विधिवत समापन

इलाज से पहले सुरक्षा का संकल्प : एम्स पटना में मेडिकल इंटर्न्स को मिला ‘पेशेंट सेफ्टी’ का प्रशिक्षण

आलमगंज थाना का वार्षिक निरीक्षण, नगर एसपी पूर्वी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

error: