बिहार

उज्जवला योजना के तहत महिलाओं के बीच गैस वितरण

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना का वितरण समारोह वार्ड नंबर 70 के पार्षद विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें एक सौ पात्र महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत सिलेंडर, गैस, चूल्हा, रेगुलेटर एवं पाइप का वितरण किया गया। पार्षद विनोद कुमार ने कहा कि वार्ड नंबर 70 के वैसे तमाम पात्र महिलाओं को गैस चूल्हा पर भोजन बने यह मेरा नैतिक जिम्मेदारी है इसमें मैं निरंतर कार्य करते हुए सफलता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में संतोष कुमार पांडे, पप्पू पनीर, पवन कुमार ज्ञानी, सुनील कुमार, गंगासागर शास्त्री सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

निःशुल्क बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री : सम्राट चौधरी

गोरखपुर में ₹40 करोड़ की लागत की 119 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण किए आदित्य नाथ योगी

प्रीता वर्मा ने बिहार पुलिस DGP का अतिरिक्त प्रभार संभाला

error: