ताजा खबरेंबिहार

हाइवा और बस की टक्कर, अनियंत्रित होकर बस पलटी…!

नौबतपुर(अजित यादव): सोमवार की देर शाम नौबतपुर-फुलवारीशरीफ मुख्य मार्ग स्थित वादीपुर पनशाला के पास औरंगाबाद भाया पालीगंज से पटना की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस हाइवा से टकरा गई।जिसमे अनियंत्रित होकर बस सडक किनारे पलट गई। जबकी हाइवा का चालक वाहन लेकर भाग निकला। वही बस पलटते ही घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।यात्री बचाओं बचाओं के आवाज लगा रहे थे। हादसा देख वहाँ आसपास मौजूद रहे ग्रामीणों के सहयोग जख्मी लोगों को किसी प्रकार बस से बाहर निकला गया।

जिसके बाद पुलिस के सहयोग से सभी जख्मी लोगों को एम्स फुलवारी शरीफ भेजा गया। घटना मे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी है।जिनमे चार की हालत गंभीर बतायी जाती है।जख्मी लोगों मे ,दुल्हिन बाज़ार के ख़ड़वा निवासी सत्येंद्र शर्मा,नौबतपुर लॉक निवासी विशाल कुमार,कौशल कुमार आदि मुख्य है।थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया की हाइवा बस की टक्कर हुई है। घटना मे चार जख्मी है।जिनका इलाज एम्स मे चल रहा है।

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा

error: