बिहार

जिलाधिकारी ने की पल्स पोलियो सहित महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले में संचालित पल्स पोलियो टीकाकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य कार्यक्रम के अद्यतन स्थिति की समीक्षा को लेकर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार सीएच की अध्यक्षता में स्वास्थ्य अधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिले में संचालित पल्स पोलियो अभियान की प्रखंडवार गहन समीक्षा की गयी। कोविड टीकाकरण के साथ-साथ आगामी 07 मार्च से जिले में संचालित मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारियों की पड़ताल करते हुए जिलाधिकारी ने अभियान की सफलता को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिये।

पोलियो अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति का करें प्रयास :

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीते 27 फरवरी से जिले में संचालित पल्स पोलियो अभियान की उपलब्धियों की गहन समीक्षा की गयी। गौरतलब है कि पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान इससे पूर्व बीते साल सितंबर माह में संचालित किया गया था। दोनों अभियान के तुलनात्मक अध्ययन में फिलहाल जारी अभियान की उपलब्धि कमतर पायी गयी। इस पर जिलाधिकारी ने इसमें आवश्यक सुधार को लेकर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वैसे पीएचसी जहां पोलियो टीकाकरण की उपलब्धि संतोषजनक नहीं है उनके प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। उन्होंने मिशन इन्द्रधनुष अभियान के तहत प्रखंडवार पर्याप्त संख्या में सत्र के निर्धारण का आदेश दिया।

Advertisements
Ad 1

हाउस टू हाउस सर्वे का हो सफल संचालन :

स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए जिलाधिकारी ने कोविड टीकाकरण के विभिन्न पहलुओं को लेकर अधिकारियों से जरूरी पड़ताल की। उन्होंने कोरोना टीका के निर्धारित डोज से वंचित किशोरों के सर्वे को महत्वपूर्ण बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि इसे लेकर कोई कोताही नहीं बरती जाये। पोलियो अभियान के दौरान टीकाकर्मी घर-घर जाकर टीका के निर्धारित डोज से वंचित किशोरों की सूची निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर आगामी छह मार्च तक जिला प्रतिरक्षण कार्यालय में समर्पित कराने का निर्देश उन्होंने दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह, डीआईओ डॉ मोईज, डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ, एसएमसी यूनिसेफ आदित्य कुमार सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया

UGC रेगुलेशन एक्ट 2026 को लेकर औरंगाबाद में जोरदार प्रदर्शन

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता ‘राइजिंग स्टार्स’ का आयोजन

error: