क्राइमताजा खबरेंबिहार

अभी-अभी कचौड़ी गली में बच्चे के गले से चेन छीनकर भाग रहा बदमाश पकड़ाया!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): बिहार की राजधानी पटना में चेन स्नैचिंग की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन चेन स्नैचिंग की घटना सामने आ रही है। ताजा घटना चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली का है। जहां एक बच्चे के गले से चांदी का चेन छीनकर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम महिला अपने बच्चे के साथ कहि जा रही थी। तभी एक उच्चके ने बच्चे को निशाना बनाते हुए उसके गले से चांदी का चेन छीनकर भागने लगा। वहीं महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। वहीं घटना की जानकारी चौक थाना पुलिस को जैसे ही मिली वैसी ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पकड़कर अपने साथ थाना ले आई। वहीं पुलिस ने युवक के पास से बच्चे का चांदी का चेन बरामद कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

समय पर जांच और सही इलाज से मातृ एनीमिया पर प्रभावी नियंत्रण संभव

तेजस्वी प्रसाद यादव ने हाई कोर्ट मजार पर चादरपोशी कर दुआ मांगी

पूर्णिया जिले में इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन

error: