बिहार

सीआरपीएफ 168 बीएन के बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

रायपुर(न्यूज़ क्राइम 24):  छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र से लगे गांव तिम्मापुर व पुतकेल के जंगलों में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ में सीआरपीएफ 168 बीएन के बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है.मुठभेड़ में असिसटेंट कमांडेंट एस बी तिर्की के शहीद होने का जानकारी मिली है. शहीद सहायक कमांडेंट झारखंड के निवासी बताये जा रहे.घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया।इस मुठभेड़ में एक जवान के भी जख्मी होने सूचना मिल रही है. बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने इस घटना की पुष्टि की है. घटनास्थल अंदरुनी गांव में होने के कारण फ़ोर्स अभी भी जंगलों में डटी हुई है. घटनास्थल के लिए और भी फ़ोर्स रवाना की गई है. घायल जवान अप्पा राव को बेहतर चिकित्सा के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया.

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

error: