बिहार

150 से अधिक बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): सामाजिक संस्था “हेल्पिंग हैंड्स एक कदम मानवता की ओर” के तत्वधान में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर वार्ड नंबर 61 के रानीपुर निचली गली अखाड़ा के पास संगठन के द्वारा 150 से अधिक बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा के कटिहार जिला प्रभारी राहुल यादव जी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक अजय यादव जी, समाजसेवी ओमकार यादव एवं मयंक जयसवाल भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष अश्विनी राज यादव एवं संचालन महासचिव शुभम गुप्ता ने की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजू कुमार, विवेक राज, गोविंद कसेरा, प्रिंसु राज एवं जितेंद्र कुमार सहित संगठन के सभी कार्यकर्ता एवं कई स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हर महीने पंचायत से लेकर नगर निकाय तक शिविर

बांकीपुर की जनता ने भाजपा पर फिर जताया भरोसा, विपक्ष की ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ बेनकाब : अजय आलोक

एनएमसीएच में शोध प्रस्तावों की वैज्ञानिक एवं नैतिक समीक्षा संपन्न, गुणवत्ता सुधार पर रहा जोर

error: