बिहार

प्रेम आलोक मिशन स्कूल में वसंत पंचमी पर 24 घंटे का शारदम्बा यज्ञ

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): पटना के संपतचक बैरिया स्थित प्रेम आलोक मिशन स्कूल में वसंत पंचमी के मौके पर 24 घंटे का शारदाम्बा यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय निदेशक गुरु प्रेम ने बताया कि कोरोना महामारी से पूरा समाज और वातावरण अशुद्ध हो गया है । यज्ञ में जलने वाले आम की लकड़ी और अन्य पदार्थों से निकले धुंआ और अग्नि से वातावरण शुद्ध होता है। इतना ही नहीं यज्ञ से सुख शांति, समृद्धि व स्वास्थ्य भी उत्तम होता है। उन्होंने कहा कि अब विद्यालय फिर से गुलजार होने वाला है, ऐसे में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और आसपास के वातावरण की शुद्धता के लिए यज्ञ कराया गया । उन्होंने यज्ञ के वैज्ञानिक प्रमाणिकता पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह यज्ञ कोरोना महामारी से त्रस्त पूरे समाज की समृद्धि और स्वस्थ वातावरण में सहायक होगी।

Advertisements
Ad 1

Related posts

NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

पटना पश्चिमी क्षेत्र में पुलिस का विशेष अभियान : 40 अभियुक्त गिरफ्तार, 7 ने किया आत्मसमर्पण

छपरा-दिल्ली और मऊ-दिल्ली एक्सप्रेस को मिली हरी झंडी, बिहार में बुलेट ट्रेन नेटवर्क का भी ऐलान

error: