बिहार

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आंनलाईन कराया जा रहा है सूर्य नमस्कार का अभ्यास : योगाचार्य पिंटू योगी

अररिया(रंजीत ठाकुर): आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का आयोजन एक विश्व कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। इसमें आप सभी अपना अमूल्य योगदान दें।ये बातें योगाचार्य पिंटू योगी ने कही। उन्होंने कहा कि पिछले 1 जनवरी से लेकर आगामी 21 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रमों में, प्रत्येक प्रतिभागी 1 दिन में 13 सूर्य नमस्कार करेंगे और सभी प्रतिभागी 21दिनों तक करते रहेंगे। वहीं उन्होंने इस महोत्सव को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक जुड़ने का आह्वान किया है और कहा कि सभी सादर इसमें आमंत्रित है।

Advertisements
Ad 1

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सूर्य उपासना के महापर्व मकर संक्रांति के अवसर पर पतंजलि योगपीठ व आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर भारत वर्ष के 28 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के 630 से अधिक जिलों में विश्व के अधिक से अधिक देशों में एक साथ एक समय में 75 लाख लोगों को ऑनलाइन या ऑफलाइन सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। व्यापक स्तर पर योग में उच्च शिक्षा प्राप्त योग शिक्षक व नियमित योग कक्षा चलाने वाले योग शिक्षक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पतंजलि योगपीठ के जिला योग प्रचारक योगाचार्य पिंटू योगी ने बताया कि शारीरिक, मानसिक एवं अध्यात्मिक उन्नति हेतु ऋषियों के द्वारा किए गए योग मंथन से सूर्य नमस्कार का आविष्कार हुआ। नए वर्ष में नए संकल्प के साथ शारीरिक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने तथा मानसिक एवं अध्यात्मिक उर्जा को बढ़ाने के लिए भारत सहित विश्व के कई देशों में एक साथ एक समय में 75 लाख लोग इस योगमय कार्यक्रम सूर्य नमस्कार का हिस्सा बने। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पतंजलि ,युवा जिला प्रभारी डॉ0 मनोज कुमार ,मुन्ना कुमार, चंदन कुमार, नंद किशोर, मनीष, दीपक, संजय, मिथुन, संतोष, सिंधु, पप्पू, मनीष ,नरेश, विजय, मनोज, रमेश,बबलू, पवन ,गोपाल, रंजन, बहन प्रियंका, रेशमी व सभी योग शिक्षकों ने भाग लिया।

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील

error: