क्राइम

शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार रुद्र शक्ति सेना संस्था

मध्यप्रदेश(न्यूज़ क्राइम 24): जिला इंदौर शहर की बाणगंगा थाना की अधिकारी हरकत मे आयी उसके कुछ दिनों बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर शादी का कई सालो से झांसा देने वाले एक आरोपी जितेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए और बाद में शादी से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर रुद्र शक्ति सेना संस्था की मदद से आरोपी जितेन्द्र राजपूत को को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दोस्ती प्यार और फिर दुष्कर्म जी हां, इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह ताजा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर खारचा में सामने आया है। दरअसल एक युवती ने बाणगंगा थाना पुलिस को FIR दर्ज कराने गई पर उनकी FIR दर्ज नहीं की गई फिर पीड़िता ने रुद्र शक्ति सेना संस्था की नारी शक्ति टीम की मदद से पीड़िता का FIR थाने मे दर्ज किया गया कि एक युवक जिसका नाम जितेन्द्र राजपूत है उसने पहले उससे दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसाया उसके बाद उसके घर में घुसकर जबरदस्ती संबंध बनाए। जब युवती ने इसका विरोध किया तो युवक ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसके बाद कई महीनो तक युवती के साथ संबंध बनाता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने शादी से इंकार कर दिया और अपने गांव विदिशा भाग गया।

Advertisements
Ad 1

युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलत: विदिशा का रहने वाला है और इंदौर में आकर कुछ महीनों से मजदूरी कर रहा था। युवती के द्वारा शादी का दबाव बनाने के बाद इंदौर छोड़कर विदिशा भाग गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, इसमे रुद्र शक्ति सेना संस्था का भी अहम सहयोग रहा है यह जानकारी इंदौर शहर थाना बाणगंगा निधि मित्तल, जांच महिला अधिकारी ने दी है।

Related posts

होली को लेकर फुलवारी शरीफ में व्यापक फ्लैग मार्च, हर प्रमुख इलाके में सुरक्षा का भरोसा

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नरपतगंज पुलिस ने सवारी बस में छापेमरी कर 19 हजार 200 पीस ट्रामा डोल नशीली टेबलेट बरामद किया

error: