क्राइमताजा खबरेंबिहार

पटनासिटी : शीशा कारोबारी राजू जायसवाल हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): बहुचर्चित शीशा कारोबारी राजू जायसवाल हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो कि बीते 30 सितंबर 2021 की शाम चौक थाना क्षेत्र के किला रोड स्थित 50 वर्षीय राजू जायसवाल के दफ्तर में अज्ञात अपराधियों ने उनकी चाकू से रेतकर हत्या कर दिया था और मौके से इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस टीम मृतक की पत्नी अनिता जायसवाल के बयान पर मामला दर्ज किया और अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी और कई दिनों बाद पुलिस को सफलता हाथ लगते हुए एक आरोपी को चौक थाना क्षेत्र के कच्ची घाट से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष गौरी शंकर कुमार गुप्ता ने बताया की पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है जल्द ही इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

Related posts

उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने आईआईटी पटना, एफडीडीआई बिहटा और हीरो साइकिल्स यूनिट का दौरा किया

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना : 11 युवाओं को मिला ऑफर लेटर

सीएम सम्राट चौधरी ने की वित्त और आंतरिक संसाधन विभागों की समीक्षा

error: