बिहार

गरीब असहाय परिवारों के बीच राकेश कुमार उर्फ पप्पू ने बांटे चूड़ा, दही और तिलकुट

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को करोड़ी चक निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पटना नगर निगम वार्ड नम्बर 11 के भावी प्रत्याशी सह हम सेक्युलर के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार उर्फ पप्पू द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच चूड़ा दही गुड़ तिलकुट का वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजित दही चूड़ा भोज में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल होकर भोज का आनन्द उठाये।

हम सेक्युलर के प्रदेश महासचिव रॉकेश कुमार ने बताया कि हम सभी लोग अपने घरों में तो त्यौहार मना लेते हैं, लेकिन पैसे के अभाव में गरीब और असहाय लोग त्यौहार नहीं मना पाते हैं। जिसे देखते हुए वैसे लोगों के बीच चूड़ा दही, तिलकुट , गुड आदि का वितरण किया गया है ताकि वे भी अपने परिवार के साथ मकर संक्रांति का त्योहार मना सकें। इस मौके पर अतिथियों में हम सेक्युलर नेता देवेन्द्र मांझी, प्रदेश महासचिव नीतीश कुमार दांगी, मीडिया प्रभारी रामविलास शामिल हुए। वितरण में राकेश कुमार उर्फ गब्बर यादव, वकील यादव, सन्तोष यादव,सोनी राय,मोनू कुमार, मुकेश , चंचल ने अहम भूमिका निभाई।

Related posts

बाढ़ प्रभावित फतुहा के गांवों में पहुंचे सांसद रविशंकर प्रसाद, बोले – संकट की घड़ी में एक-एक परिवार के साथ खड़े हैं

श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाकर सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर आगे बढ़ें : संजय सरावगी

श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा इस्कॉन मंदिर, भव्यता के साथ मनाई गई जन्माष्टमी

error: