बिहार

जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती समारोह को लेकर अखिल भारतीय नाई संघ नरपतगंज इकाई के द्वारा बैठक आयोजित किया

अररिया(रंजीत ठाकुर): आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती समारोह को लेकर बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय नाई संघ नरपतगंज इकाई के द्वारा बैठक नरपतगंज हाई स्कूल परिसर में आयोजित किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता नाई संघ के विद्यानंद ठाकुर ने की वही इस बैठक में अध्यक्ष श्याम ठाकुर, सचिव प्रमोद ठाकुर ने सभी सम्मानित लोगों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में जननायक की जंयती में भाग लेकर अपनी विरासत को मजबूत करने का आह्वान किया और जयती को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में नाई संघ के अध्यक्ष श्याम ठाकुर, सचिव प्रमोद ठाकुर , विशेष कुमार ठाकुर , अमित ठाकुर , विराजी ठाकुर, विद्यानंद ठाकुर , रंजित ठाकुर ,राम कुमार ठाकुर, अरुण ठाकुर, रामचंद्र ठाकुर, आदि ने भाग लेते हुए अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Related posts

चौक थाना क्षेत्र में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, पांच गिरफ्तार!

सत्य, निष्ठा और ईमानदारी के पथ पर 32 वर्ष : मृत्युंजय कुमार सिंह

बी प्राक की धुन पर झूमे श्रोता, भक्ति के साथ देशभक्ति के रंग में रंगा कृष्णोत्सव

error: