बिहार

पटना एम्स में 11 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, 6 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज भी हुए भर्ती!

फुलवारीशरीफ(अजीत यादव): राजधानी पटना और बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार को भी पटना एम्स के एक फैकल्टी एवं 10 रेजिडेंट डॉक्टर्स कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। गौरतलब हो कि एम्स में मंगलवार को भी 11 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे । इस तरह पटना में एम्स के डॉक्टरों का इतनी बड़ी तादाद में कोरोना पॉजिटिव होना चिंता का विषय हो गया है। इसकी पुष्टि एम्स नोडल कोरोना ऑफिसर डॉक्टर संजीव कुमार ने किया है। इसके अलावा एम्स पटना में 6 नए मरीज भी जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एम्स के आइसोलेशन वार्ड में बुधवार की देर शाम तक कुल 18 मरीजों का कोरोना इलाज चल रहा था।

Related posts

पांच दशक की सांस्कृतिक विरासत आस्था सामाजिक एकजुटता का साक्षी बना चोरौत

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!