ताजा खबरेंबिहार

पटना के मीठापुर बस स्टैंड में धूं-धूंकर जली बस!

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना के मीठापुर बस स्टैंड में गेट नंबर 2 के पास खड़ी बस में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई, लोग इस नजारे को देख इधर-उधर भागने लगे। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती तब तक बस पूरी तरह जलकर राख हो गया था। घटना बुधवार की सुबह 10 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंची और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद दमकल 4 गाड़िया मौके पर पहुंची। टीम ने आधे घंटे के अंदर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस दौरान बस पूरी तरह जल चुकी थी।

Advertisements
Ad 1

फायर ब्रिगेड अधिकारी का कहना है कि अगलगी के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आग साजिश करते हुए लगाई गई है।

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: