बिहार

शहीद कुलदीप झा को दिया श्रद्धांजलि, मनाया शहिद दिवस

अररिया(रंजीत ठाकुर): रविवार को यंगमेंस क्लब के तत्वाधाम में भारत-नेपाल सीमा स्थित डा0 कुलदीप झा सार्वजनिक पुस्तकालय के प्रांगण में शहीद कुलदीप झा को श्रद्धांजलि देकर शहिद दिवस के रूप में मनाया गया।
इस सभा का अध्यक्षता करते हुए नरपतगंज विधानसभा के पूर्व विधायक देवंती यादव ने कहा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेपाल के राणाशाही के जुल्म के शिकार हुए शहीद डा0 कुलदीप झा की हर बर्ष यंगमेंस क्लब के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाता रहा है।वहीं नप जोगबनी के मुख्य पार्षद अनिता देवी ने कहा कि शहीद डा0 कुलदीप झा ने नेपाल के जनता को राणाशाही के जुल्म से निजात दिलाने को लेकर राणा के सैनिकों की गोली का शिकार हो शहीद हुए थे।
इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, नरेश प्रशाद राजनन्दन यादव,नरेश यादव,दिवाकर दूबे, संजीव दास, इन्दू देवी, गंगा झा,देवनारायण चौधरी,किसन यादव, मो0युनुस, भरत यादव,दिलीप साह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Related posts

जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बीस सूत्री की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

हिंदी दिवस पर समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित

हवाई फायरिंग और पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने के आरोप में दो गिरफ्तार, दो देशी पिस्टल और सात कारतूस बरामद!

error: