बिहार

खाद को लेकर पैक्स में हजारों की भीड़

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड के नवाबगंज पंचायत स्थित पैक्स गोदाम में गुरुवार को अहले सुबह से ही खाद को लेकर हजारों की संख्या में लोगों का भीड़ उमड़ पड़ी।वहीं हजारों की भीड़ को देखते हुए फुलकाहा थाना अध्यक्ष नगीना कुमार के निर्देश पर एसआई श्रीराम शर्मा पुलिस बल के साथ भीड़ को नियंत्रण करने तथा शांति व्यवस्था के साथ खाद वितरण करवाने को लेकर पैक्स पहुंच कर भीड़ को लाइन में लगवा कर खाद वितरण कार्यक्रम की निगरानी अपने हाथों में रखते हुए वितरण शुरू कराया। वहीं पैक्स अध्यक्ष अजय कुमार साह ने बताया कि पैक्स को मात्र 440 बोरी यूरिया मिला है, इसलिए एक व्यक्ति को एक ही बोरी यूरिया दिया जाएगा। वहीं क्षेत्र के किसानों में खाद को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

वर्तमान परिस्थिति में खाद की किल्लत को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर संबंधित एजेंसियों की पूरी नजर रहनी चाहिए,ताकि किसी भी तरह से खाद की तस्करी न हो पाए और यहां के किसानों को खाद मिल सके और वे अपनी खेती कर सकें।

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया

error: