ताजा खबरेंबिहार

बिजली के टावर पर 18 घंटे से चढ़ा युवक, मिठाई और मोबाइल की मांग की!

मुज़फ़्फ़रपुर(न्यूज़ क्राइम 24): मुजफ्फरपुर में एक य़ुवक की अजीबोगरीब हड़कत से पुलिस और बिजली विभाग दोनो के पसीने छूट गए। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बारमतपुर में उस समय हाई वोल्टेज ड्राम देखने को मिला जब एक युवक 18 घंटे से बिजली के टावर पर चढ़ा रहा। वह मिठाई के साथ-साथ मोबाइल की भी मांग करने लगा। वहीं ग्रामीणों के द्वारा उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

1.32 लाख बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर एक युवक पिछले 18 घंटे से चढ़ा हुआ रहा। उसके द्वारा लगातार मिठाई और मोबाइल की मांग की जा रही। लोगों के द्वारा उसकी मांग को भी पूरा किया जा रहा है। बावजूद इसके भी वह टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं था, वहीं पुलिस, बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की टीम के द्वारा भी युवक को टावर से उतारने की कोशिश की गई लेकिन वह सफल नहीं हुए। अंततः स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से युवक को नीचे लाया गया, जिसके बाद सब राहत की सांस ली।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: