क्राइमबिहार

56वीं वाहिनी-SSB जवानों ने तस्करी का शराब को किया जप्त!

अररिया(रंजीत ठाकुर): जिले के नरपतगंज प्रखंड के सीमावर्ती 56 वीं वाहिनी एसएसबी बीओपी फुलकाहा के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात नेपाल निर्मित दिलवाले नामक 255 बोतल शराब को किया जप्त। इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर हेड कांस्टेबल मनोज कुमार एवं अन्य जवानों के द्वारा सीमा पिलर संख्या-187(pp-77) के समीप 20 मीटर भारतीय क्षेत्र में जवानों ने नाका लगा दिया था। कुछ ही क्षण बाद नेपाल के तरफ से एक व्यक्ति बाइक लेकर आ रहा था, जैसे ही सड़क किनारे जवानों को देखा बाइक पर से शराब की बोरी नीचे फेक कर नेपाल के तरफ वापस भाग निकला। जप्त शराब की कागजी खानापूर्ति के बाद आज शनिवार को फुलकाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। इसकी जानकारी बीओपी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने दिया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

error: