बिहार

वाहन गश्ती के दौरान देशी शराब के साथ चार गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): राजधानी पटना में शराब के धंधे को सख्ती से बंद कराने को लेकर चल रहे सरकारी मुहिम के तहत परसा बाजार थाना पुलिस ने खैराटाली गांव के पास से वाहन जांच के क्रम में दो मोटरसाइकिल सवार 4 लड़कों को भारी मात्रा में देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। परसा बाजार थाना अध्यक्ष संजय प्रसाद के मुताबिक एक मोटरसाइकिल सवार राहुल राज एवम मुकेश कुमार के पास से 50 लीटर और दूसरे मोटरसाइकिल सवार पंकज व गोलू के पास से 70 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है । गिरफ्तार शराब धंधेबाज राम कृष्णा नगर के रहने वाले हैं । यह लोग देसी शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे। इनके पास से दोनों मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त कर लिया है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

सहयोग शिविर’ की शुरुआत : 30 दिन में समस्या नहीं सुलझी तो 31वें दिन अधिकारी स्वत : निलंबित होंगे – मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार में तेजी लाए केंद्र, बिहार बनेगा पूर्वी भारत का एविएशन हब: सीएम सम्राट चौधरी

error: