क्राइमबिहार

एसएसबी जवानों ने तस्करी के बाइक पर लदे डीजल व पेट्रोल सहित एक व्यक्ति को धरदबोचा!

अररिया(रंजीत ठाकुर): फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ सफेदपोश के द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को चुना लगाने के उद्देश्य से सीमा पर डीजल व पेट्रोल तथा अनेकों प्रतिबंधित सामानों की तस्करी करवाने में तत्पर रहते हैं। जहां सीमा पर तैनात एसएसबी जवान तस्करी को रोकने में सीमा पर डटे रहते हैं, तो वही खुली सीमा का फायदा उठाकर तस्कर तस्करी करने से बाज नहीं आते हैं।

इसी कड़ी में 56वीं वाहिनी एसएसबी फुलकाहा बीओपी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह के द्वारा जवानों के साथ सीमा पिलर संख्या 190/05 भवानीपुर के समीप एक बाइक पर लादे डीजल व पेट्रोल सहित एक व्यक्ति को धर दबोचने में कामयाब रहे। दबोचे गए व्यक्ति के पास से 135 लीटर डीजल 70 लीटर पेट्रोल एवं बीआर 38एन-7933 बाइक बरामद हुआ। जो नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में ले जा रहा था।जप्त सामग्रियों का कागजी खानापूर्ति के बाद कस्टम कार्यालय फारबिसगंज को सुपुर्द किया।

Related posts

ट्रेन में यात्री से मारपीट, गाली-गलौज एवं जबरन अवैध वसूली कर रुपये छीनने वाले पाँच अभियुक्त गिरफ्तार!

श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 360वें प्रकाश पर्व की तैयारियां तेज प्रशासन ने किया सड़कों का निरीक्षण

पटना यातायात पुलिस ने आयोजित किया ‘लाइन डे’, कर्मियों की समस्याओं और विभागीय मामलों की हुई समीक्षा