बिहार

सीएम ने फूलवारी के चार लाभुकों को अपने हाथों पीएम आवास योजना की चाभी सौंपी

फूलवारीशरीफ(अजीत यादव): प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में एक सौ बावन लाभुकों को आवास निर्माण की राशि दी गयी। जिसमे चार लाभुकों को सीएम ने पटना के कार्यक्रम में अपने हाथों प्रदान किया। नगर परिषद में एलसीडी लगाकर सरकारी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कराया गया। इस कार्यक्रम में अधिकांश महिला लाभुक शामिल रही । चेयरमैन आफताब आलम ने बताया कि नगर परिषद फूलवारी के ही चार लाभुकों को पटना के कार्यक्रम में चाभी सौंपा गया जो फूलवारी शरीफ के लिए बड़ी उपलब्धि है। जिनमे मंजू देवी,शिला देवी , संजीदा परवीन , शमीमा खातून के नाम शामिल हैं। फूलवारी नगर परिषद के कुल 152 लाभुकों को दो दो लाख की राशि मिली है ।प्रत्येक लाभुक को दो दो लाख के हिसाब से 3 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा रही है। मौके पर स्थानीय विधायक गोपाल रविदास , नगर कार्यपालक पदाधिकारी समेत तमाम वार्ड पार्षद और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

एम्स पटना में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री इस्तीफे के बाद प्रशांत किशोर का तीखा हमला, कहा- 7 फेल को बनाया जा रहा मुख्यमंत्री

फारबिसगंज में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती

error: