बिहार

निकाह के 8 दिन बाद ही दूल्हा गायब, नई नवेली दुल्हन समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): फुलवारी शरीफ थाना के नया टोला ईशा नगर निवासी युवक मोहम्मद आदिल एहसान रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया है। आदिल की हाल ही में 22 नवंबर को हारून नगर में निकाह हुआ था। वह युवक के अचानक लापता हो जाने से उसकी नई नवेली दुल्हन समेत मां पिता और भाई बहनों का रो रो कर बुरा हाल है। ससुराल वाले भी आदिल के गायब हो जाने से परेशान हो रहे हैं। परिजनों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अचानक आदिल कहां चला गया। परिवार वाले उसके अपहरण की आशंका भी जाहिर कर रहे हैं। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना में मोहम्मद अहसान के गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है।

Advertisements
Ad 1

इस बारे में नया टोला ईशा नगर निवासी मोहम्मद एहसान के बड़े बेटे मोहम्मद आमिर ने बताया कि उसका मंझला भाई मोहम्मद आदिल कि इसी माह 22 तारीख को हारून नगर में शादी हुई थी । आदिल की शादी पर पूरा परिवार खुशियां मना रहा था । 30 नवम्बर को सुबह रोज की तरह उनका भाई मोहम्मद आदिल पटना के डाकबंगला स्थित लोक नायक भवन मैं अपने मैक फिटनेस दुकान गया था। उस दिन आदिल अपने साथ दूल्हे वाला सेहरा भी यह कहकर ले गया था कि उसे नदी में बहा देगा। उस दिन दूकान से शाम करीब 5 बजे आदिल ने अपनी बीबी से बातचीत कर कहा कि जल्द ही घर आ जायेगा। उसके बाद आदिल जब काफी देर बाद भी घर नही लौटकर आया तब उसके मोबाइल पर सम्पर्क करने पर मोबाइल भी स्विच्ड ऑफ आने लगा। इसके बाद परिजन परेशान होकर अपने स्तर से आदिल की तलाश में जुट गए लेकिन उसका कोई आता पता नही चला। थक हार कर परिजनों ने बुधवार 1 नवंबर को फुलवारी शरीफ थाना में मोहम्मद अहसान ने गुमशुदगी का समय दर्ज कराया है । लापता आदिल के बड़े भाई मोहम्मद अली ने उसके अपहरण की आशंका से इनकार भी नहीं किया है। मोहम्मद आदिल के गायब हो जाने से मां रफत , पिता मोहम्मद एहसान, नई नवेली पत्नी, भाई बहनों समेत पूरे परिवार में लोग गमजदा और परेशान हैं। वहीँ परिवार वाले यह भी नहीं बता पा रहे हैं आदिल अपना सेहरा बहाने किस नदी या तालाब की ओर गया था।

Related posts

मसौढ़ी में लहसुना थाना का निरीक्षण, लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

गुरुकुल हॉस्टल में यूकेजी छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल सील

चिल्ड्रन पार्क पुलिस पोस्ट का औचक निरीक्षण, ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई

error: