बिहार

तीन साइबर अपराधी को महाराष्ट्र पुलिस और नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार!

नवादा(न्यूज़ क्राइम24): अकबरपुर और महाराष्ट्र पुलिस ने काशीचक गांव के चंडीनावा गांव में संयुक्त रुप से छापेमारी कर साइबर फ्राड के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के इस्पेक्टर श्याम राव पाटिल और थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मुम्बई के युनिट आफ केमिकल कंपनी ने बताया कि 11 लाख का फ्रांड कर लिया गया था। कंपनी के द्वारा क्राइम ब्रांच में मामला दर्ज किया गया। मामले को लेकर महाराष्ट्र पुलिस नवादा पहुंची जहां से अकबरपुर थाना के सहयोग से चंडीनावा गांव में छापेमारी की गई। जहां से पुलिस ने यशपाल शर्मा, गणेश राजवंशी और छोटू कुमार को गिरफ्तार कर उसे अकबरपुर लाया गया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से विभिन्न बैंकों के 35 एटीएम कार्ड, 1 लाख 80 हजार रुपये नगद बरामद किया गया। महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेशी के बाद महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई। वही नवादा एसपी धूरत सायली सावला राम ने बताया कि इस गिरोह के नेटवर्क के अन्य सदस्य अभी गिरफ्त से बाहर है कुछ सदस्यों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है उनकी भी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी और गहन अनुसंधान कर रही है वही सभी गिरफ्तार अभियुक्त को मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ट्रांजिट रिमांड लेकर मुंबई अपने साथ लेकर जा रही है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

ITI और स्वास्थ्य केंद्र अब बाबा महतो साहब के नाम पर, CM सम्राट चौधरी ने किया मेले का शुभारंभ

धनरूआ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार यादव के पार्थिव शरीर पर राजद नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक

error: