बिहार

चार साल बाद पार्टी दफ्तर पहुंचे लालू, जला दी लालटेन, वजन 6 टन…ऊंचाई 11 फीट

पटना(न्यूज़ क्राइम24): 4 साल के लंबे इंतजार के बाद आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को पार्टी दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी ऑफिस में लालटेन जला दी। करीब चार साल बाद वो पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। लालू यादव के पार्टी कार्यालय आने की सूचना पर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था।

आरजेडी ऑफिस में 6 टन वजनी संगमरमर के लालटेन का निर्माण कराया गया है। 11 फीट ऊंचे इस से लालटेन में चौबीसों घंटे लौ जलती रहेगी। लालू यादव ने इस लालटेन का आज उद्घाटन कर दिया। आपको बता दें कि लालटेन का निर्माण कराए जाने के बाद उसे लालू यादव के उद्घाटन तक तस्वीर खींचने और मीडिया कवरेज से रोका गया था। इसके लिए बजाप्ता आरजेडी कार्यालय के गेट को ही बंद कर दिया गया था और हर तरफ से ऊंची चादर लगा दी गई थी।

Advertisements
Ad 1

आपको बता दें कि लालू यादव कि कल पटना के विशेष अदालत में पेशी हुई थी। चारा घोटाला मामले से जुड़े एक केस में लालू यादव को कोर्ट ने सशरीर उपस्थित रहने का आदेश दिया था। लालू यादव बांका ट्रेजरी केस में कोर्ट में हाजिर होने के लिए पटना पहुंचे और आज उन्होंने पार्टी कार्यालय पहुंचकर लालटेन का उद्घाटन किया। लालू यादव बिहार में सियासी माहौल गर्म है। जेडीयू यह बताने से नहीं चूक रहा कि बिहार में अब लालटेन युग खत्म हो चुका है और पिछले 15 सालों से नीतीश कुमार ही बिहार को बिजली से रोशन किए हुए हैं।

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

error: