बिहार

पटना चौथे स्थान पर, देश का सबसे गंदे शहर में : विनय कुमार पप्पु

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): पटना नग निगम के पुर्व उपमहापौर सह पार्षद विनय कुमार पप्पू बयान जारी करते हुए कहा कि पुरे देश के 10 लाख से ऊपर आबादी वाले 48 शहरों के जारी स्वछता सर्वेक्षण में पटना देश के सबसे गंदे शहर में चौथे स्थान पर आया है। पटना नगर निगम की महापौर सीता साहु के कार्यकलापों ने शहर के जनता को समूचे देश के सामने शर्मशार किया है। पिछले पांच वर्षों में कभी भी पटना 1 से 10 के बीच स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान नही बना पाया है। पटना शहर अपने पड़ोसी राज्यों के राजधानी की क्या कहें अन्य शहर भी पटना से आगे है। पटना शहर की जनता जानना चाहती है कि स्वच्छता अभियान के लिए लिए कितनी राशि खर्च किया गया है उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए। पूरे शहर से जबरन होल्डिंग टैक्स वसूली के एजेंसी के द्वारा वसूला जा रहा। कचड़ा शुल्क किसके जेब में जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

विनय कुमार पप्पु ने कहा की सीता साहू के नेतृत्व में भ्र्ष्टाचार में कौन अव्वल प्रतियोगिता में पटना नगर निगम को भाग लेना चाहिए निश्चित रूप से उसमें पुरे देश पटना नगर निगम अव्वल स्थान प्राप्त करेगा। कैसे डीजल/पेट्रोल की बंदर बांट किया जाय। कैसे होर्डिंग माफियाओं को आर्थिक लाभ पहुंचाया जाए। नगर निगम के अभियंत्रण शाखा में प्रतिनुक्त अभियंताओं को डरा धमका कर कमीशन की वसूली की जाए हर मुद्दे पर पटना नगर निगम अव्वल रहेगा।

Related posts

न्यूज़ क्राइम 24 की खबर का असर: पटनासिटी में खुला सरिया हटाया गया

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

error: