पटना सिटी(न्यूज़ क्राइम24): रोटरी क्लब पटना सिटी के द्वारा सत्र 2021-22में निर्वाचित नये पदधिकारियो का पद ग्रहण समारोह गिरिराज उत्सव पैलेस पटना सिटी में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन न्यू क्लब डवलपमेंट रो कमल किशोर वर्मा,सहायक मंडलधीश रो मिथिलेश कुमार मंडल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।सभी सदस्यों ने समवेत स्वर में राष्ट्र गण गा कर समारोह को राष्ट्रीय संबल प्रदान किया।उद्घाटन कर्ता रो के के वर्मा विश्व की सबसे विशाल सेवा संस्था रोटरी इंटरनेशनल के क्रिया कलपॉ पर प्रकाश डाल। रोटरी को वसु धैब कुटुंबकम के सिद्धांत पर आधारित संस्था बताया।सहायक मंडलधीश रो मिथेलेश कुमार मंडल ने बताया कि विश्व को पोलियो मुक्त करने मे रोटरी का अहम योगदान है । हम रोटरीयन हो कर गौरवान्वित महसूस करते हैं ।अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र मोमेंटो और बुके देकर क्लब के सचिव राजेश बल्लव (मुन्ना यादव)जी के द्वारा किया गया ।रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3250 मे चयनित पाँच पदधिकारी रो अम्रेंद्र बनर्जी रो अनंत अरोड़ा,रो विजय कुमार यादव,रो कृष्ण कुमार यादव रो महताव आलम,को भी उनके विशिष्ट उपलब्धि के लिये क्लब के द्वारा अंग वस्त्र मोमेंटो और पुष्प गुच्छों से सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रो सन्तोष कुमार शर्मा रो शशि शेखर रस्तोगी के द्वारा स्वागत भाषण,मंच संचालन अमित कुमार यादव,क्लब विवरण रो पंकज किशोर सिंह, रो रतन श्रीवास्तव, अमित आनंद के द्वारा,धन्यवाद ज्ञापन रो अनंत अरोड़ा के द्वारा दिया गया। ।
