उत्तरप्रदेशक्राइम

गुमटी का ताला तोड़कर नकदी समेत हजारों की दवा पर चोरों ने किया हाथ साफ

बलिया(सजंय कुमार तिवारी): स्थानीय नगर पंचायत के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के गेट पर स्थित दवा की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपए की दवा पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाई की मांग किया है। दवा कारोबारी प्रमोद कुमार सिंह खेजुरी थाना क्षेत्र के रक्सा के निवासी है। वह सोमवार की शाम लगभग सात बजे दुकान बन्द कर चले गए। इसी बीच रात मे ही चोरो ने ताला तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में नकदी समेत हजारों रुपए का सामान लेकर फरार हो गए। दुसरे दिन सुबह जब अपनी दुकान खोलने के लिए आए तो देखा कि उनके दुकान का ताला टूटा है। दुकान के अन्दर चोरों द्वारा हजारों रुपए की दवा व पांच हजार नकदी गायब मिले। पीड़ित दवा व्यापारी प्रमोद कुमार सिंह द्वारा इस घटना की लिखित सूचना गड़वार थाने को दे दी गई है।

Related posts

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी मितेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को राष्ट्रीय सदस्य, संत प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी

राजस्थान से आईं महिलाओं ने संभाला जागरूकता अभियान स्थानीय महिला

कोसी मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे विधायक,जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक