बिहार

छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्ध्य

अररिया(रंजीत ठाकुर): चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्ध्य अर्पित किया, जबकि कल गुरुवार को उगते सूर्य को दूसरा अर्ध्य अर्पित करने के साथ इस महापर्व का समापन होगा.

अररिया जिले के सभी प्रखंडों में यह त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।नदियों,जलाशयों आदि के किनारे मेले जैसा दृश्य है।वहीं नरपतगंज प्रखंड के भी सभी भूभागों में छठ पूजा बड़े श्रद्धा एवं उत्साह से मनाया जा रहा है।इस हेतु छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है.

Advertisements
Ad 1

नबाबगंज पंचायत के फुलकाहा बाजार, नबाबगंज, चैनपुर, भोड़हर आदि स्थानों पर तालाबों एवं जलाशयों पर बने छठ घाटों पर सैकड़ों की संख्या में छठ व्रतियों ने पहला अर्ध्य अर्पित किया।वहीं फुलकाहा बाजार के लोगों ने सार्वजनिक से रूप से स्थानीय कुनकुन देवी प्लस टू हाईस्कूल के मैदान में अस्थाई घाट बनाकर सामुहिक रूप से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया।

Related posts

नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली उजागर, ड्यूटी से डॉक्टर नदारद; चतुर्थ वर्गीय कर्मी कर रहे मरीजों का इलाज

आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद : माननीय मंत्री श्रवण कुमार

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पूर्णिया पूर्व में परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन

error: