बिहार

डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित, घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): लोक आस्था के महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान सोमवार को नहाय-खाय के साथ आरंभ हुआ. दूसरे दिन मंगलवार को खरना की पूजा के बाद आज बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. गुरुवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही महापर्व छठका समापन हो जाएगा. छठ पर्व को लेकर बिहार में खासा उत्साह देखा जाता है, जहां छठ पर्व के आते ही छठी मइया के गीत गूंजने लगते है. आज सायंकालीन अर्घ्‍य के दौरान विभिन्न गंगा घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी. तो कुछ लोगों ने अपने घरों में भी अस्‍थाई घाट बनाकर पूजा-अर्चना की.

Advertisements
Ad 1

पटना के छठ घाटों पर मेला जैसा माहौल दिख रहा था. दोपहर के बाद से ही श्रद्धालु घाटों पर जुटने लगे थे. शाम जैसे ही सूर्य डूबने लगा, पटना से लेकर बिहार के अन्य भागों में छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने भगवान भास्‍कर को आज पहला अर्घ्‍य अर्पित किया. इस दौरान सड़कों से लेकर गंगा घाटों तक छठ गीत गूंजते रहे. वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन की टीम स्टीमर से घाटों का जायजा ले रहे थे।

Related posts

सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, चेवाड़ा जाम से मुक्ति समेत 5 बड़े निर्देश

अधिक मास के अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति ने की गौ सेवा

एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, नेपाली शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!

error: