झारखण्ड

दीपावली में लोयाबाद क्षेत्र में चली दर्जनों राउंड असली गोलियां

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): लोयाबाद थाना क्षेत्र में दीपावली के दिन नकली पटाखों के साथ असली गोलियां भी चली, मामला लोयाबाद एकड़ा 40 धोड़ा का है घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि करीब 20 की संख्या में अपराधी 40 धौड़ा काली मंदिर के पास आकर दर्जनों राउंड गोलियां चलाने लगे , जिसमें 3 लोगो कि घायल होने की सूचना है एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया । घटना की सूचना पाकर मौके पर लोयाबाद थाना प्रभारी चुन्नू मुरमुर दल बल के साथ पहुंचे ,घटना स्थल से पुलिस को एक खोखा भी बरामद हुआ है वहीं ग्रामीणों का कहना है अचानक करीब 20 की संख्या में कुछ लोग आए और गोलियां बरसाने लगे,महिलाएं और बच्चे बाल – बाल बचे। वही अंधेरा रहने के कारण अपराधी भागने में सफल रहे बताया जा रहा है कि अपराधी लोयाबाद क्षेत्र से बाहर के थे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है अभी तक किसी तरह का मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालाकि पुलिस घटना के संदर्भ ने जांच पड़ताल कर रही है।

Related posts

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, राज्यपाल हुए शामिल

झारखंड : आरएलएसवाई कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से संपन्न

आरएलएसवाई कॉलेज राँची में ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ का आयोजन, 45 NCC कैडेट्स ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

error: