बिहार

पटना SSP ऑफिस के बाहर एक युवक ने खाया जहर, मचा हड़कंप!

पटना(न्यूज़ क्राइम24): राजधानी पटना से एक बड़ी ख़बर निकल कर सामने आरही है, जहां शुक्रवार को दोपहर एक युवक ने वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने जहर खा लिया है. घटना के बाद से एसएसपी कार्यालय के बाहर अफरातफरी की स्थिति बन गयी है.बताया जा रहा है कि पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एसएसएसपी ऑफिस के बाहर युवक काफी देर से एसएसपी कार्यालय के बाहर खड़ा था. अचानक उसने अपने पॉकेट से जहर की शीशी निकाली और पी गया. जिसके बाद उक्त युवक वहीं जमीन पर अचेत अवस्था में गिर पड़ा. त्वरित कार्रवाई करते हुए गांधी मैदान थाने को सूचना दी गई और आनन-फानन में युवक को बेहोशी हालत में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. युवक की पहचान पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रकाश कुमार, पिता दयानंद प्रसाद के रूप में की गई है. हालांकि युवक ने जहर किस वजह से खाई है इसका कारण पता नही चल सका है. फिलहाल युवक के होश में आने के बाद ही आगे पूछताछ की जा सकेगी और पूरी बात पता चल पाएगी।

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

error: