धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): ईसाई मिशनरी पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लग रहा है. आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है. इसका खुलासा बुधवार को तब हुआ जब झरिया के मोहरीबांध के स्लम क्षेत्र में जर्मनी से आए लोगों के साथ मिशनरी से जुड़े कुछ महिलाओं को देखा गया. सूचना के बाद कुछ सामाजिक लोग वहां पहुंचे और उनके वहां आने का मकसद पूछा.जिसके बाद महिला सिस्टर निवेदिता ने कहा कि हम गरिब लोगों को भोजन देने और शिक्षा के लिए प्रेरित कर रहे हैं. धर्म परिवर्तन के मामले पर उन्होंने कहा कि उन लोगों की इच्छा से ही धर्म परिवर्तन कर सकते हैं।मौके पर पहुंचे स्थानीय समाजसेवी राधेश्याम बाल्मीकि ने कहा कि यह ईसाई मिशनरी के लोग हैं.ये लोग लोगों का धर्म परिवर्तित कराने का काम करते हैं.न्यूज़ साभार
previous post
