बिहार

अज्ञात अपराधियो ने ईंट पत्थर से कुच कर महिला कि हत्या की!

पटना सिटी(न्यूज़ क्राइम24): दीदार गंज थाना क्षेत्र के महुली गांव के नहर के पास में अज्ञात अपराधियो ने शौच करने गई 52 वर्षीय महिला की ईंट पत्थर और चाकू से गोद कर हत्या कर दी। वही महिला की हत्या के बाद पूरे गाँव मे सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर पहुँची पुलिस पूरे मामले कि छान बीन की। वही पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 52 वर्षीय सुनीता देवी के रूप में किया। वही हत्या का साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वाइट टीम बुलाई गई। जहाँ डॉग के निशान देहि पर एक मकान में छापेमारी की गई।

Advertisements
Ad 1

जहाँ से तीन देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस को किया बरामद किया गया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताविक एक पुरुष और एक महिला मिल कर सुनीता देवी की हत्या कर भागते देखा गया है इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़ के देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेजा दिया है और पूरे मामले की छान बीन में जुट गई है। वही पीड़ित परिवार के व्यान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हत्या में शामिल नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान में जुट गई है।

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: