बिहार

पटनासिटी में व्यक्ति को गोली मारकर किया गंभीर घायल, पुलिस कर रही जांच!

पटनासिटी(रॉबिन राज, न्यूज़ क्राइम 24): राजधानी में इन दिनों अपराधियों द्वारा गोलीबारी की ख़बर दिनप्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है, आये दिन किसी न किसी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दिया जा रहा है, लेकिन पुलिस इसपर अंकुश लगाने में असफल साबित हो रही है. एक बार फिर इसका कहर पटनासिटी में देखने को मिला है, जहां आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी में एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायक कर दिया और मौके से फरार हो गए. वहीं घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय शम्भू कुमार अपने घर की ओर जा रहा था, उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात अपराधियों ने उसे घेरा और उसके पेट मे गोली मार दी. जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल को इलाजे के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इधर घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।

Related posts

छठ महापर्व और मातृशक्ति पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेत्रियों ने कोतवाली थाने में दी शिकायत, FIR दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया

उपमुख्यमंत्री-सह-प्रभारी मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न