झारखण्ड

तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई है. जिससे उसमें सवार कई यात्री घायल हो गए है. हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुआ. जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबोना मोड़ के समीप बीती देर रात्रि तीर्थ यात्रियों भरी बस पलट गई. जिसमें कई लोग घायल हुए हैं. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. सभी तीर्थ कर वापस लौट रहे थे.

बस वृंदावन, काशी, अयोध्या आदि स्थानों का भ्रमण दर्शन कर बंगाल के नदिया जिले वापस लौट रही थी. यात्रियों ने बताया कि शायद ड्राइवर को नींद आ गई होगी. रात के करीब 2 बजे सभी लोग सभी सोये हुए थे ठीक उसी वक्त यह घटना घटी. घटना के बाद से ड्राइवर फरार है. घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है. बस में महिला और पुरुष मिलाकर कुल 68 लोग सवार थे.

Related posts

दांतों से पेन पकड़कर लिखी सफलता की इबारत, फैजानुल्लाह ने मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बढ़ाया हौसला

सांसद ढुल्लू महतो की बेटी की शादी में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नवदंपति को दिया आशीर्वाद

जियासोवा ने दिवाली मेले का उद्घाटन किया, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार