बिहार

किराना दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख!

अररिया(रंजीत ठाकुर): अररिया जिले के फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत सोनामनी गोदाम में कल मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे अमलेश भगत पिता धर्मनाथ भगत के किराना दुकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना ग्रामीणों ने आनन-फानन में सोनामनी गोदाम के थानाध्यक्ष को फोन करके दी। ग्रामीणों थानाध्यक्ष से दमकल भेजने की गुहार लगाई, लेकिन दमकल कर्मी कहीं घूमने के लिए चल गए थे।ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया,लेकिन बहुत हद तक दुकान में रखा सामान जल गया।काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।बाद में दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची,लेकिन तबतक काफी कुछ जल चुका था।
बताया जाता है कि इस अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।यदि समय रहते दमकल मौके पर पहुंच जाता तो बहुत समान जलने से बच जाता।

Advertisements
Ad 1

Related posts

खेल दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह और प्रतिभा

देशभक्ति के नारों से गूंजा एकतापुरम, पुलवामा में हुए शहीद को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

जयपुरिया स्कूल का वार्षिक खेल समारोह ‘एन्थूसिया-2026’ में खेल प्रतिभा और भारतीय युद्ध कलाओं की झलक

error: