उत्तरप्रदेश

एनएच पर बने जानलेवा गड्ढे व जलजमाव को लेकर प्रदर्शन

बलिया(संजय कुमार तिवारी): एनएच की खराब स्थिति और जलजमाव को लेकर जन अधिकार मंच के बैनर तले लोगो ने मंगलवार की सुबह मालगोदाम चौराहे पर धरना दिया। सूचना मिलते पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को ने सदस्यों से एन एच पर बने गड्ढे, काजीपुरा और रामलीला मैदान में जल जमाव की स्थिति से अवगत कराया और मांग पत्र दिया। जिसपर उन्होंने समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू कराई और शीघ्र समाधान हो जाने का आश्वासन दिया। जिसपर धरना समाप्त हुआ। ज्ञात हो की इन समस्याओं को लेकर जन अधिकार मंच के बैनर तले लोगो ने पिछले दिनों मांग पत्र दिया था।

आश्वासन के बाद भी समाधान नहीं होने पर मंच के बैनर तले लोगों ने मालगोदाम चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही नगर मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, ईओ डीके विश्वकर्मा व शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा मौके पर पहुंच गये और आज से ही समाधान की दिशा में काम शुरू होने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में अतुल सिंह, सुनील परख, प्रदीप रस्तोगी, अभिषेक गुप्ता, विक्रांत सिंह, अजय सिंह, राधा रमण अग्रवाल, राहुल राय, मिंटू खान, ददन यादव, गुड्डू सर्राफ, सर्वदमन जायसवाल, गणेश आदि थे।

Related posts

सिकन्दरपुर सीएचसी में दो माह से रिक्त फार्मासिस्ट पद भरने की मांग, स्वास्थ्य मंत्री से की शिकायत

नामित सभासद ने नगर पालिका पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को लगाई फटकार

error: