बिहार

लापता बच्ची अपने घरवालों से मिली, सभी ने ली राहत की सांस!

[Edited By: Robin Raj]

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चौक थाना क्षेत्र में एक करीब 4 वर्षीय बच्ची भटकती हुई मिली थी, जिसे कड़ी मेहनत के बाद आज बच्ची को उसके परिजन को सौप दिया गया. कल दिनांक 04/10/21 सोमवार को चौक थाना क्षेत्र से एक बच्ची मिली थी जिसको स्थानीय लोगों ने उसको वार्ड-62 के कार्यालय में लाया, जहां बच्ची के पूछने पर उसने अपना नाम जानवी कुमारी और अपने पिता का नाम सुनील चौधरी बता रही थी, लेकिन अपना पता नही बता पा रही थी, जिसके बाद वार्ड-62 के संतोष गिरी अपने सहयोगियों साथ मिलकर लगातार बच्ची को ढूंढने का प्रयास किया, इधर ख़बर को न्यूज़ क्राइम 24 के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया गया, लेकिन बच्ची का पता नही चल पा रहा था, जिसके बाद अंत उस बच्ची को चौक थाना में सौंप दिया गया. जिसके बाद बच्ची के परिजन को बच्ची के बारे में जानकारी होने पर थाना पहुंची, जहां बच्ची की मां ने अपनी बेटी को पहचान लिया और पुलिस ने भी पहचान करते हुए बच्ची को उसके परिजन को सौंप दिया. यह लोग मालसलामी थाना क्षेत्र के सिमली स्थित छोटी मंदिर के पास के रहने वाले है, वहीं दूसरी तरफ बच्ची के मिल जाने से परिवार संग लोगों ने राहत की सांस ली. इसी के साथ न्यूज़ क्राइम 24 सभी का धन्यबाद करता है, जिन्होंने लगातार बच्ची के परिजन को ढूंढने में लगातार अपना सहयोग दिया।

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

error: