बिहार

प्रथम के सीईओ को यिदान पुरस्कार मिलने की घोषणा से पटना के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): स्वयंसेवी संस्था प्रथम एडुकेशन फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. रुक्मिणी बैनर्जी को शिक्षा विकास के क्षेत्र में यिदान पुरस्कार 2021 की घोषणा उपरांत प्रथम एडुकेशन फाउंडेशन के पटना प्रोजेक्ट कार्यालय, गायघाट में उनका आगमन हुआ। इस खुशी के मौके पर कार्यालय को सुसज्जित किया गया और उनका सम्मान किया गया. साथ ही उन्होंने प्रथम द्वारा पटना में संचालित कार्यक्रम अर्ली इयर्स ,हमारा शहर ,पढ़ो पटना ,सेकंड चांस के सदस्यों से मुलाकात करते हुए कार्यक्रम की समीक्षा की साथ ही सेकंड चांस कार्यक्रम के एलुमिनी छात्रा से मुलाकात की एवं आगे की योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। यिदान प्राइज फाउंडेशन ने मंगलवार को वर्ष 2021 के लिए पुरस्कारों की घोषणा की। फाउंडेशन की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि डॉ. बनर्जी को यह पुरस्कार शिक्षा विकास के क्षेत्र में दिया गया है । वे लंबे समय से बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति को सुधारने के प्रयासों में जुटी हैं मूलत: यह पुरस्कार ‘शिक्षा विकास’ और शिक्षा पर अनुसंधान दो क्षेत्रों में दिया जाता है इसकी राशि करीब 28 करोड़ है, जिसमें से आधी राशि परियोजना कोष के रूप में होती है । यह पुरस्कार 1916 में शुरू हुआ था । तब से कुल नौ लोगों को ही दिया गया है। इस साल 130 देशों के शिक्षाविदों एवं शोधकर्ताओं ने पुरस्कार के लिए आवेदन किया था।

Advertisements
Ad 1

Related posts

पथ निर्माण सचिव ने किया विक्रमशिला सेतु का निरीक्षण, महीने के अंत तक तैयार होगा बेली ब्रिज

बिहार : LNMU पटना ने 90% छात्रों का प्लेसमेंट कराया, उच्चतम पैकेज 17.35 लाख

शेखपुरा में सांसद अरुण भारती की अध्यक्षता में बैंक समीक्षा बैठक, CD Ratio 40% से कम पर जताई नाराजगी

error: