[Edited By: Robin Raj]
पटनासिटी(न्यूज़ क्राइम 24): चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसे लेकर राजधानी के सभी थानों में शांति समिति और चेहल्लुम बैठाने वाले समितियों के लोगों की बैठक थानाप्रभारी के उपस्थिति में की जा रही है. इसी कड़ी में पटना सिटी के चौक थाना परिसर में भी चेहल्लुम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसे लेकर चौक थानाध्यक्ष गौरी शंकर गुप्त की अध्यक्षता बैठक की गई.

इस बैठक में प्रशासनिक एवम शांति समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक हुई. अपर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार एवं सिद्धेश्वर पासवान प्रशासनिक एवम शांति समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक हुई. जिसमे कई सारी बातों पर फैसला लिया गया. जिसमे दिशा-निर्देश देते हुए बताया कि अखाड़ों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, औऱ डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. और किसी तरह का कोई अस्त्र शस्त्र पर प्रतिबंध होगा अगर जो भी लोग इस नियम का पालन नही करते है, वैसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी. बैठक में शांति समिति के राम जी योगेश, प्रफुल पांडेय, आलोक रंजन, डॉ० राजीव गंगौल, शम्मी कपूर, बिट्टू कुमार, राजेश कुमार टिल्लू, सन्नी यादव सहित अन्य सभी सदस्य शामिल थे।
