क्राइमबिहार

जिम ट्रेनर मामले में पटना SSP ने किया खुलासा!

पटना: 18 सितंबर की सुबह जिम ट्रेनर विक्रम सिंह पर हुई गोलीबारी मामले का गुरुवार की शाम पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। SSP उपेंद्र कुमार शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि विक्रम सिंह की हत्या की प्लानिंग सावन महीने से पहले ही हो गई थी। पटना के फेमस फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह की पत्नी खुशबू सिंह इस पूरे मामले की मास्टर माइंड है। पिछले तीन महीने से वो विक्रम की हत्या कराने की प्लानिंग में जुटी हुई थी।डॉक्टर की पत्नी खुशबू सिंह ही थी विक्रम को निपटाने की साजिश की मास्टर माइंड, प्लानिंग के लिए लिया एक्स बॉयफ्रेंड का सहारा

Advertisements
Ad 1

पटना पुलिस ने बुधवार की रात ही मामले में नामजद डॉ. राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया था। गुरुवार की सुबह अरेस्ट कर लिया था। दिन भर दोनों को थाने में ही हिरासत में रखा गया था। देर शाम पुलिस खुशबू सिंह को महिला थाना से पेशी के लिए कोर्ट ले गई। जिम ट्रेनर गोलीकांड में डॉक्टर दंपती के गिरफ्तार होने के बाद भास्कर इस मामले में पहले ही बता चुका है कि जान से मारने के लिए शूटर को दिए गए थे 3 लाख रुपए, केस में नाम आते ही JDU ने डॉक्टर को पद से हटाया था।

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन

error: